भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की और से दिनांक 31जुलाई सोमवार को मुस्लिम वार्डो में घर घर जा कर केन्द्रीय हज कमेटी के चैयरमैन अब्दुल्ला कुट्टी को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर व तीन अन्य मुस्लिम महिलाओं को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किये जाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष शोकत अली चोहान के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं को मिठाई बांट कर खुशी का इज़हार किया।

चोहान ने बताया कि भाजपा ने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर ये नियुक्तियां की है जिससे पूरे मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

देश का मुसलमान पीएम मोदी की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाओं से बड़े पैमाने पर लाभान्वित हो रहा है।
मोर्चा जिला अध्यक्ष ने ईमेल संदेश दिल्ली भेज कर भाजपा के रास्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया साथ ही भाजपा के नवनियुक्त रास्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल्ला कुट्टी व अन्य तीनो मुसलिम महिलाओ को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर फ़ोन पर मुबारबाद दी।
इस अवसर पर मोर्चे के नगर मण्डल अध्यक्ष खलील सिलावट,शाहिद फारूकी, मंसूर अली खान, सईद फारूकी, आरिफ नक़वी, मुस्लिम खान मीर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*