भीमसर के डॉ. जुल्फिकार को मिलेगा विवेकानन्द साहित्य सम्मान

भीमसर के डॉ. जुल्फिकार को मिलेगा विवेकानन्द साहित्य सम्मान

युवाओं के प्रेरणा स्रोत युगपुरुष स्वामी विवेकानंद पर पीएचडी करने और उनके विचारों को देश – विदेश में प्रचार -प्रसार करने का बीड़ा उठाने वाले जिले के निकटवर्ती गांव भीमसर के युवा लेखक व चिन्तक डॉ. जुल्फिकार को रामकृष्ण सामाजिक विकास संस्था की ओर से जोधपुर में 6 अगस्त को वर्ष 2023 के विवेकानंद साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जायेगा |
उन्हें यह सम्मान विवेकानंद पर शोध कार्य करने व समाज सेवा क्षेत्र में कमजोर पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने के लिए दिया जायेगा | इससे पहले भी डॉ. जुल्फिकार को शिक्षा, समाज सेवा, विवेकानंद पर पुस्तक सृजन व देश – विदेश में रिसर्च के लिए अनेक संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं | वर्तमान में डॉ. जुल्फिकार कई पुस्तकों व प्रोजेक्टों पर भी काम कर रहें हैं | यह सम्मान वर्ष में एक बार एक ही व्यक्ति को क्षेत्र विशेष में उल्लेखनीय कार्यों के लिए वर्ष का सर्वश्रेष्ठ सम्मान दिया जाता हैं | इस चयन सूची में देश में यह सम्मान प्राप्त करने वाले डॉ. जुल्फिकार एक ही मुस्लिम युवा लेखक व चिन्तक हैं |

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*