कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए जयपुर महा घेराव में

कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए जयपुर महा घेराव में

झुंझुनू। किसानो की कर्ज माफी व युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखाधड़ी कर सत्ता में आई राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा माफी तो दूर उनकी जमीनें नीलाम करवा दी तथा किसानों को आत्महत्या तक करने पर मजबूर किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

साथ ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तो दूर 17 बार प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का काम किया। पिछले 5 वर्षों में 10 लाख से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए जिनमें महिलाओं पर अत्याचार व बलात्कार की घटनाएं सर्वाधिक है।

सरकार ने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं, दलितों, मजदूरो पर हुए अत्याचार की घटनाओं की पराकाष्ठा के ख़िलाफ़ भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा आयोजित जयपुर में सचिवालय के महा घेराव प्रदर्शन को लेकर नगर भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएँ ,पुरुष व युवा जयपुर सचिवालय के घेराव प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बसों व छोटे निजी वाहनो से जयपुर पहुंचे।

बसों व छोटे वाहनों में सवार होकर जयपुर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के द्वारा किए गए सचिवालय महा घेराव प्रदर्शन में भाग लिया। जयपुर सचिवालय के पास भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिह , पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, सतीश पुनिया, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, श्रवण सिह बगड़ी सहित प्रदेश के नेताओ के नेतृत्व में सचिवालय का घेराव किया। कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की।

इस मौके पर भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा , नगर महामंत्री दलिप सैनी, नगर उपाध्यक्ष जगदीस गोस्वामी, ताराचंद सैनी, रामनिवास सैनी, गायत्री पुजारी, नगर मंत्री सुनील मोरवाल, कृष्ण कुमार पुरोहित, विनोद खन्ना, ग्यारसी लाल, रतन लाल चारणवासिया, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी, दिलीप सैनी, श्रीराम सैनी, अजीत मुंशी ,सुरेंद्र सैनी, किशोर सिंह, विनोद कंवर, सुमन, रविंद्र सिह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*