
Nexa Evergreen New Update | नेक्सा एवरग्रीन नई अपडेट जाने | Nexa Evergreen latest Update | Nexa Evergreen today news | Nexa Evergreen latest video | Nexa Evergreen News Today in Hindi | Nexa Evergreen Fraud News | Nexa Evergreen Company Dholera Gujarat | Nexa Evergreen Investment 2023 | नेक्सा एवरग्रीन न्यूज | Nexa Evergreen Dholera Today News | Nexa Company News | Nexa Evergreen Company Today News | Nexa Evergreen Company Fraud 2023 | Nexa Company Gujarat Fraud | Nexa Company Gujarat News | Nexa Company Bhag Gai Hai | Nexa company dholeranexa Evergreen Company Fraud News |
Shekhawati News नेक्सा के मुख्य 4 आरोपियों को पुलिस ने 4 मार्च को किया था गिरफ्तार
राजस्थान के हजारों लोगों से जमीन में निवेश के जरिए भारी रिटर्न देने का झांसा देकर 11 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी करने के आरोपी नेक्सा एवरग्रीन कंपनी के निदेशक रणवीर सिंह बिजारणिया, सुभाष चन्द्र बिजारणिया, बोधू राम व गोपाल सिंह की जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को हाईकोर्ट के अवकाशकालीन जस्टिस आशुतोष कुमार सुनवाई करेंगे। इस मामले में आरोपियों पर सीकर व जयपुर सहित अन्य जिलों में करीब सौ से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।
पिछली सुनवाई पर अदालत ने राज्य सरकार को आरोपियों का आपराधिक रिकाॅर्ड पेश करने का आदेश दिया था। वहीं आरोपियों ने जमानत याचिकाओं में कहा कि उनका शिकायतकर्ता से राजीनामा हो गया है, इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए।
गौरतलब है कि सेना से रिटायर रणवीर सिंह व अन्य पर आरोप है कि उन्होंने अलग-अलग कंपनियां बनाकर हजारों लोगों को गुजरात की धोलेरा सिटी में निवेश करने पर भारी रिटर्न का झांसा दिया था। आरोपी हजारों पीड़ितों से करीब 11 हजार करोड़ रुपए ठगने के बाद अंडरग्राउंड हो गए और विदेश भागने की योजना बनाने लगे। लेकिन लुक आउट सर्कुलर जारी होने के चलते वे विदेश नहीं भाग सके। इस दौरान ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था।
Leave a Reply