Sikar राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 जुलाई को खाटूश्यामजी आएंगी, सुरक्षा का पूरा इंतेज़ाम

सीकर न्यूज:, सीकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 14 जुलाई को सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने का प्रोग्राम है। 14 जुलाई को दोपहर एक बजे के करीब राष्ट्रपति खाटूश्यामजी पहुंचेगी।

मंदिर में दर्शन करने के बाद में प्रसाद ग्रहण करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 जुलाई को इंडियन एयर फोर्स के mi-17 हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर 12:55 पर खाटूश्यामजी पार्किंग में बने हेलीपैड पर आएगी। यहां से 1:05 पर वह खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना होगी। यहां से हनुमानपुरा रोड से सरकारी बालिका विद्यालय के सामने से होते हुए होटल लखदातार होते हुए मंदिर पहुंचेगी. मंदिर में श्याम दर्शन व भोजन प्रसादी का कार्यक्रम है. जिला प्रशासन के अनुसार राष्ट्रपति की सुरक्षा में एक हजार पुलिसकर्मी नात रहेंगे तथा 18 चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रहेगी. वहीं दूसरी तरफ श्री श्याम मंदिर कमेटी ने भी राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्वागत सत्कार की तैयारी शुरू कर दी है. मंदिर की विशेष सजावट का कार्य भी शुरू कर दिया गया है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

करीब 1:15 बजे मंदिर पहुंचने के बाद 1:25 से 1:45 तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर में दर्शन और आरती करेगी। दोपहर 1:45 से 3:15 तक मंदिर में ही प्रसाद ग्रहण करेगी। दोपहर 3:15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर से हेलीपैड के लिए रवाना होगी। दोपहर 3:25 पर हेलीपैड पर पहुंचने के बाद 3:35 बजे वह वापस रवाना होगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सीकर प्रशासन पिछले करीब 10 दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है। सीकर एसपी करन शर्मा के मुताबिक राष्ट्रपति के दौरे को लेकर करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। आपको बता दें कि सीकर के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में हर साल करीब 70 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। पिछले साल उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी खाटूश्यामजी दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर गुरूवार शाम को जयपुर पहुंची।

पहली बार विधानसभा में राष्ट्रपति का संबोधन

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वौरे को देखते हुए राजस्थान विधानसभा में भी रिहर्सल किया गया और अब तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है विधानसभा में कार्यक्रम का उद्बोधन विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी करेंगे इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र विधायक सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे यह पहला मौका है जब राजस्थान विधानसभा में राष्ट्रपति का संबोधन होना है.

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*